प्रयागराज, फरवरी 10 -- जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संगीत विभाग की ओर से स्वप्ना पॉल की स्मृति में व्याख्यान सह संगीत प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. स्वतंत्र बाला शर्मा ने नई शिक्षा नीति एवं संगीत शिक्षा पर विचार साझा किए। उन्होंने अल्हैया बिलावल, देवगिरी बिलावल, बिहागड़ा, यमन, नंद तथा गुणकली रागों में सुमधुर बंदिशें प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। हार्मोनियम पर डॉ. अंकिता चतुर्वेदी और तबले पर संदीप चक्रवर्ती ने संगत की। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अशिमा घोष ने की। धन्यवाद ज्ञापन संगीता सहगल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.