महाराजगंज, अगस्त 23 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत निचलौल ब्लॉक के ग्राम बहुआर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय एवं डोमाखंड कृषक इंटर कॉलेज बढ़या में कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस दौरान एनईपी 2023, जीवन कौशल, बाल अधिकारों के उल्लंघन की निगरानी, ​​रिपोर्टिंग तंत्र, मौजूदा योजनाएं, अधिनियम और कानून, स्वस्थ्य पारिवारिक संबंध, सकारात्मक अनुशासन आदि विषयों पर बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया गया। कार्यशाला में बहुआर की प्रधानाध्यापिका सिद्धिदात्री और डोमाखंड कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुंवर सच्चिदानन्द सिंह ने नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए बताया कि यह व्यवहारिक शिक्षा, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और रोजगार परक शिक्षा पर फोकस करता है। श्रवण कुमार ने बाल अधिकारों के उल्लंघन की निगरानी, ​​...