कन्नौज, मार्च 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जरारा में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एडवोकेट शिवकुमार यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू कर सरकार ने शिक्षा को महंगा बना दिया है, जिससे गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऑनलाइन 40 प्रतिशत कोर्स होने से आर्थिक बोझ बढ़ गया है और आम लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा नहीं दिला पा रहे हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि सरकार ने ट्यूबवेल बिल माफ करने के नाम पर किसानों को गुमराह किया है, जबकि वास्तव में किसान सिंचाई के लिए निजी ट्यूबवेल मालिकों को भुगतान करने को मजबूर हैं। उनका कहना था कि यदि सरकार को राहत देनी थी तो घरेलू बिजली बिल और किसानों का केसीसी ऋण माफ करना चाहिए था। शिवकुमार यादव ...