रांची, दिसम्बर 10 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बुधवार को नई शिक्षा नीति (एनईपी) और ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका के अनुसार परिणाम पर आधारित शिक्षा को लेकर एक दिनी सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ एन हरि बाबू ने की, इसमें संस्था में पढ़ाई करनेवाले छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य ने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्रों को लचीला, बहुविषयी और समग्र शिक्षा प्रदान करने पर बल देगी। उन्होंने ओबीई के महत्व पर जोर दिया, जो छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप सक्षम बनाने में प्रभावी है। उन्होंने यह भी बताया कि एआई आधारित डिजिटल टूल्स शिक्षण प्रक्रिया को अधिक व्यक्तिगत और परिणाम-केंद्रित बनाएंगे। सेमिनार को सफल बनाने में हरेकृष्ण, प्रिया रंजन, अमृत और सोनू कामेश्वर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.