नई शर्तों के साथ फिर शुरू होगी कूड़ा उठाने की टेंडर प्रक्रिया
गुड़गांव, अप्रैल 1 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की चरमराई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने नई तैयारी शुरू कर दी है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने कूड़ा उठान के लिए नई और सख्त शर्तों के साथ संशोधित आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) नगर निगम को भेज दी है। अब इसी नई आरएफपी के आधार पर अगले पांच वर्षों के लिए नया टेंडर जारी किया जाएगा। इस 315.2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कचरा प्रबंधन परियोजना को इसी साल जनवरी में सरकार से मंजूरी मिली थी। लेकिन, विभागीय लेटलतीफी के कारण पिछले तीन महीने से टेंडर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई और तारीखें बार-बार बदलती रहीं। वर्तमान में शहर से कूड़ा उठाने का काम केवल अस्थायी एजेंसियों के भरोसे चल रहा है। इन एजेंसियों के पास पर्याप्त संसाधनों की भारी कमी है, जिसके कारण कई इलाकों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.