संभल, सितम्बर 10 -- दिव्यांग पेंशन के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव के चलते 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले जनपद के करीब 1,200 लाभार्थियों की पेंशन अटक गई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विजय कुमार के अनुसार इन लाभार्थियों को अप्रैल से सितंबर 2026 तक छह माह की कुल 6,000 रुपये पेंशन सितंबर के अंत अथवा अक्टूबर के प्रारंभ में एक साथ मिलने की संभावना है। विभाग ने लाभार्थियों से पेंशन को लेकर परेशान न होने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जनपद में करीब 8,300 दिव्यांग पेंशन लाभार्थी हैं। इनमें लगभग 7,100 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत से कम है। इन्हें अप्रैल, मई और जून 2026 की पहली त्रैमासिक किस्त के रूप में 3,000 रुपये जुलाई में मिल चुके हैं। वहीं,...