नई व्यवस्था लागू होने तक पुराने लोकपाल ही संभालेंगे जिम्मेदारी
हल्द्वानी, अगस्त 12 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत लोकपाल के पदों पर फिलहाल नई नियुक्तियां नहीं होंगी। शासन ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि नई व्यवस्था लागू होने तक मौजूदा लोकपाल की सेवाएं जारी रखी जाएं। दरअसल, सरकार ने महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू की है। इसके तहत मनरेगा से जुड़े कामकाज और जिम्मेदारियों में बदलाव होना है। इसी को देखते हुए लोकपाल की नियुक्ति को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। जिला विकास अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा गया है कि मौजूदा लोकपाल को उनकी पहले से तय सेवा शर्तों और अवधि के अनुसार काम करने दिया जाए। नए आदेश जारी होने तक किसी नए व्यक्ति को लोकपाल के पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा। परियोजना निदेशक सुशील मोहन डोभाल ने बताया कि इस संबंध में आदेश प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.