मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में ट्रैफिक को दुरुस्त करने के लिए रूट निर्धारण, ऑटो की कलर कोडिंग व डिवाइडर की गैपिंग में बैरिकेडिंग की नई व्यवस्था लागू हो गई पर वेंडिंग स्थल की मार्किंग नहीं हो सकी। दरअसल, सड़कों पर फुटपाथी दुकानों के अतिक्रमण को देखते हुए वेंडिंग स्थल की मार्किंग को लेकर योजना बनी थी। इसके तहत एक पखवाड़ा पहले स्टेशन रोड में मार्किंग का काम शुरू हुआ। हालांकि, एक दिन बाद काम बंद हो गया। स्टेशन रोड में भी आधा-अधूरा काम हुआ। वर्तमान में कई जगहों पर लगे निशान मिट भी चुके हैं। कंपनीबाग रोड के साथ ही अन्य प्रमुख चौराहे या सड़कों पर भी मार्किंग होनी है। लेकिन, इस मामले में शिथिलता से नई व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। सरैयागंज टावर, मोतीझील, जवाहरलाल रोड, कल्याणी व अन्य इलाके में सड़कों पर फुटपाथी दुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.