मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरनगर। नए मतदाता बनाने का अभियान मंगलवार को शुरू हुआ। डीएम उमेश मिश्रा ने श्रीराम कॉलेज में वोटर रजिस्ट्रेशन सेल का शुभारंभ किया । डीएम ने बताया की वोटर लिस्ट से छूटे व नए वोट बनवाने के लिए आज से छह फरवरी तक अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने कहा की विद्यार्थी इस अभियान में रुचि दिखाए। नई वोट ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में बनवाने में विद्यार्थी प्रशासन का सहयोग करें। लोगों को जागरूक करे। इस दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह व एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर सहित श्रीराम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर प्रेरणा मित्तल भी रही मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.