मैनपुरी, अप्रैल 11 -- मैनपुरी। एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने वोटर लिस्ट का प्रकाशन करवा दिया। वोटर लिस्ट राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को दी गई है। अब 12 लाख से अधिक मतदाता जिले की चारों विधानसभाओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एसआईआर के बाद 144387 मतदाता नई वोटर लिस्ट में कम हो गए हैं। एसआईआर के बाद नए वोटरों का जो अभियान चला, उस अभियान में 82425 मतदाता नई सूची में जोड़े गए। जो वोट कम हुए हैं, उसका नफा-नुकसान राजनीतिक दलों के पदाधिकारी लगाने लगे हैं। शनिवार को वोटर लिस्ट को लेकर जिलेभर में चर्चाओं का गर्म रहा। सोशल मीडिया पर भी एसआईआर की चर्चा रही। सत्ता पक्ष से जुड़े लोग नई वोटर लिस्ट के पक्ष में खड़े नजर आए। वहीं विपक्ष के लोग कहते दिखे कि प्रशासन ने वोटर लिस्ट को लेकर खूब मनमानी की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.