हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में निजी वाहनों के लिए नई नंबर सीरीज यूके-04एटी सोमवार दोपहर बाद खोल दी गई है। एआरटीओ प्रशासन विपिन कुमार सिंह के अनुसार वर्तमान में चल रही निजी वाहनों की सीरीज यूके-04एएस खत्म होने के बाद नई सीरीज यूके-04एटी दोपहर बाद आधिकारिक रूप से आम जनता के लिए उपलब्ध करा गया है। उन्होंने बताया कि नई सीरीज के तहत वाहन स्वामी अपनी पसंद के फैंसी या सामान्य नंबर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://fancy.parivahan.gov.in' पर जाकर आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे वाहन स्वामियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इच्छुक लोग समय रहते अपने मनपसंद नंबर सुरक्षित कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.