नई रेल लाइन से 120 की रफ्तार से ट्रायल सफल
झांसी, जून 19 -- झांसी। झांसी रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से खैरार एवं अकोना स्टेशनों के मध्य 18.50 किलोमीटर लंबी नई विद्युतीकृत दूसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) प्रणजीव सक्सेना ने वैधानिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), उत्तर मध्य रेलवे राजकुमार वानखेड़े एवं मंडल रेल प्रबंधक, झांसी अनिरुद्ध कुमार मौजूद रहे। खैरार से अकोना के मध्य नव निर्मित एवं विद्युतीकृत दूसरी रेल लाइन के ट्रैक, संरक्षा व्यवस्थाओं, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, ओवरहेड इक्विपमेंट, ट्रैक्शन व्यवस्था, स्विचिंग प्वाइंट्स एवं अन्य तकनीकी संस्थापनों का गहन परीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- स्पीड ट्रायल: 120 किमी....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.