बलरामपुर, अगस्त 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। खलीलाबाद-बहराइच वाया उतरौला नई रेल लाइन परियोजना को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। रेल मंत्रालय की अधिसूचना जारी होने के बाद अब बलरामपुर जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। परियोजना के लिए सदर तहसील क्षेत्र के 10 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नई रेल लाइन के लिए बलरामपुर के 10 गांवों में जमीन अधिग्रहण की तैयारी तेजभूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भूमि अधिग्रहण से पहले नियमानुसार सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) कराया जाएगा। इसके बाद प्रभावित किसानों, भूस्वामियों और अन्य हितधारकों से संबंधित रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। खलीलाबाद-बहराइच वाया उतरौला नई रेल लाइन परियोजना बलरामपुर के लिए परिवहन और कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा ...