बरेली, मार्च 1 -- रिठौरा में नई सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने लगा है। नियमित ओपीडी के साथ ही अब यहां संस्थागत प्रसव भी होने लगे हैं। संस्थागत प्रसव की सुविधा शुरू होने से अब गर्भवतियों को नवाबगंज सीएचसी तक नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने बीते साल रिठौरा सीएचसी का भवन हैंडओवर लिया था। एक माह से वहां नियमित ओपीडी की सेवा शुरू हुई है। इस सीएचसी से रिठौरा और आसपास की आबादी को फायदा होगा। अब यहां संस्थागत प्रसव भी शुरू हो गया है। भंडसर की रहने वाली गर्भवती सोमवती को परिजनों ने रिठौरा सीएचसी पर भर्ती कराया था। उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। रिठौरा के धर्मपुर की रहने वाली गर्भवती खुशबू को भी घरवालों ने प्रसव पीड़ा होने पर रिठौरा सीएचसी पर भर्ती कराया था। उसका शनिवार को प्रसव हुआ। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सीएचसी पर तैनात स्टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.