धनबाद, अप्रैल 3 -- बलियापुर। मार्क्सवादी चिंतक पूर्व सांसद एके राय के सिद्धांतों व विचारों का संग्रह नइ राह नामक पत्रिका का विमोचन चार अप्रैल को धनबाद गोल्फ ग्राउंड में आयोजित पुस्तक मेला में होगा। उक्त जानकारी पत्रिका के प्रधान संपादक पूर्व विधायक आनंद महतो ने शुक्रवार को पत्रकारों को दी। कार्यक्रम को ले तैयारी पूरी कर ली गयी है। प्रधान संपादक का मानना है कि यह पत्रिका आनेवाली पीढ़ी को एक नइ दिशा देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...