हमीरपुर, मार्च 31 -- मौदहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे के निकट नवीन मंडी चौकी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम करणवीर सिंह ने विधि-विधान के साथ किया। पुलिस अधीक्षक डॉ.दीक्षा शर्मा के निर्देश पर स्थापित इस चौकी में दस सिपाहियों की तैनाती की गई है। अभिषेक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। उद्घाटन समारोह में सीओ राजकुमार पांडेय सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अधिवक्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...