मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल इकाई द्वारा नई मंडी स्थित बड़ी धर्मशाला में भव्य होली मिलन समारोह एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन अनुराग सिंगल व अमित राय जैन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अंकुर दुआ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सिंघल आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...