सराईकेला, जुलाई 14 -- सरायकेला। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एमपीडब्ल्यू के 68 पदों और क्षेत्रीय कार्यकर्ता के 550 पदों पर निकाली गई नई भर्ती का विरोध शुरू हो गया है। झारखंड एमपीडब्ल्यू संघ ने विज्ञापन को लेकर नाराजगी जताते हुए राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इस सिलसिले में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। संघ ने मांगों को लेकर 13 से 25 जुलाई तक के आंदोलन की पूरी सूची जारी कर दी है। 13 से 16 जुलाई तक राज्य के सभी एमपीडब्ल्यू बांह पर काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे। यह भी पढ़ें- एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य 17 से 20 जुलाई कर्मी काम के दौरान मांगों से जुड़ी तख्ती...