लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गुरुवार को पुराने केंद्रीय विद्यालय भवन में अभिभावक संघ और गाड़ी मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य हरि सिंह मीणा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की नई बिल्डिंग में बच्चों के आने-जाने में हो रही समस्याओं, बढ़े हुए किराए और परिवहन व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना था। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने नई बिल्डिंग की दूरी, सड़क की स्थिति और यातायात की असुविधाओं को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। अभिभावकों का कहना था कि बच्चों की सुरक्षा और समय की पाबंदी को ध्यान में रखते हुए परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाना चाहिए। कई अभिभावकों ने टोटो और ऑटो चालकों द्वारा लिए जा रहे किराए और उनकी अनियमित सेवाओं का मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.