सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- दोस्तपुर, संवाददाता। दोस्तपुर कस्बे के नई बाजार से नेमपुर रोड को जोड़ने वाली संपर्क सड़क की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। सड़क की परत उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कस्बे के प्रमुख आवागमन रास्तों में शामिल है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। उबड़-खाबड़ सतह और बिखरी गिट्टियों के कारण साइकिल व दोपहिया वाहन चालकों के लिए भरी समस्या हो गयी है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...