नई दिल्ली, फरवरी 25 -- होली का त्योहार रंगों और हर्ष-उल्लास से भरा होता है। हर कोई इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करता है और होली के दिन सभी लोग रंगों में डूब जाते हैं। लेकिन शादी के बाद नई बहू को मायके जाकर होली मनाने के लिए कहा जाता है, उसे ससुराल में होली मनाने की अनुमति नहीं होती। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है। नई बहू ससुराल में होली क्यों नहीं मनाती है। इसके पीछे पुरानी कहानी भी है और कुछ वजहें भी मानी जाती है, जिसे लोग पुरानी परंपरा के तौर पर मानते चले आ रहे हैं। चलिए इसके बारे में बताते हैं।क्या है पुरानी कहानी पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका प्रह्लाद को जलाने के लिए दिव्य वस्त्र ओढ़कर आग में बैठ गई थी लेकिन जैसे ही आग लगी तो प्रह्ललाद ने हरि नाम का जप शुरू किया। ऐसे में वह वस्त्र होलिका से हटकर प्रह्लाद पर आ गया और ...