नई बस्ती में सीसी सड़क का लोकार्पण
पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। नगर पालिका अध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने नई बस्ती में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण कराते हुए इसका लोकार्पण किया। दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत सौरभ गंगवार के मकान से महेंद्र गंगवार के मकान तक बनी सीसी सड़क का लोकार्पण पर शिलापट्ट का अनावरण किया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। ताकि शहर के समग्र विकास को गति मिल सके। इस दौरान सभासद चैतन्य गंगवार, सुनीता सिंह, साकेत सक्सेना, निजाकत अली कादरी, वतनदीप मिश्रा, राजेंद्र भारती, एहतिशाम वली खां, विकास बाबू, रिंकू, सुरेश लोधी, मोहन स्वरूप आदि रहे। यह भी पढ़ें- मुखर्जी नगर में पांच सड़कों का शिलान्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.