अलीगढ़, फरवरी 13 -- n गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे n शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोश चण्डौस, संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित नई बस्ती के निवासी पिछले करीब एक महीने से जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नई बस्ती की गलियों में गंदा पानी भर जाने से हालात नारकीय हो गए हैं। जलभराव का पानी कई घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार फिसलकर चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्थानीय निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.