नई बस्ती पारा में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, नकदी बरामद
मऊ, जून 6 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नई बस्ती पारा स्थित एक खाली मैदान में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश के पत्ते और जुआ खेलने में प्रयुक्त फड़ बरामद किया। उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नई बस्ती पारा के खाली मैदान में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान इम्तेयाज अहमद निवासी बांसा कुर्थीजाफरपुर, अमरजीत चौहान निवासी पुरानापुरा कुर्थीजाफरपुर, हुसैन अहमद निवासी बांसा कुर्थीजाफरपुर तथा रमेश राम निवासी नई बस्ती पारा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार फड़ से 2700 रुपये नकद, एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.