झांसी, मई 8 -- झांसी (बबीना), संवाददाता सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एक फाउंडेशन-झाँसी ललितपुर टोलवे द्वारा ग्राम पंचायत बबीना रूरल के अंतर्गत नई बस्ती, गोचिखेड़ा एवं मुखियानगर में 27 सोलर स्ट्रीट लाइट्स स्थापित की गई है। जिससे यह इलाके रोशन होंगे।कुछ दिन पूर्व फाउंडेशन की टीम ने संबंधित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान दीनदयाल अहिरवार से चर्चा की थी। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्लों में रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से आवागमन में परेशानी के साथ सुरक्षा संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए फाउंडेशन ने सार्वजनिक स्थलों एवं गलियों में सोलर स्ट्रीट लाइट्स स्थापित करवाईं। यह भी पढ़ें- अल्ट्राटेक यशस्वी मुखिया अभियान : गांव में विकास की रफ्तार बढ़ाने वाले 80 सर्वश्रेष्ठ मुखिय...