नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- मार्केट में 7 सीटर गाड़ियों की डिमांड बढ़ी है। कंपनियां भी इसी को देखते हुए अपने नए 7 सीटर मॉडल ला रही है। अगर आपकी फैमिली बड़ी है और आप एक 7 सीटर गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। आने वाले दिनों में मारुति सुजुकी और टोयोटा मार्केट में अपनी कई शानदार 7 सीटर गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है। इनमें कुछ फेसलिफ्ट भी शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में। Maruti Suzuki Ertiga Facelift मारुति सुजुकी अर्टिगा प्राइवेट के साथ ही और कमर्शियल सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर एमपीवी में से एक है। इसे कुछ साल पहले अपडेट किया गया था। इस वक्त मार्केट में सेकेंड जेनरेशन अर्टिगा उपलब्ध है, जो पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन के साथ 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन ऑफर करती। नेक्स्ट जेनरेशन एर्टिगा को अभ...