नई दिल्ली, जुलाई 26 -- टोयोटा फॉर्च्यूनर भारत की सबसे पॉप्युलर फुल-साइज SUV में से एक है। दमदार लुक, भरोसेमंद इंजन और शानदार ऑफ-रोड कैपेबिलिटी के कारण यह वर्षों से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। हालांकि, फीचर्स के मामले में फॉर्च्यूनर अपने कई कॉम्पिटीटर्स से पीछे रही है। इसी कमी को दूर करने के लिए अब कंपनी नेक्स्ट जनरेशन फॉर्च्यूनर को लॉन्च करने की तैयारी में है। नई एसयूवी में कई मॉडर्न और प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं ऐसे 5 बड़े अपडेट, जो नई फॉर्च्यूनर में देखने को मिल सकते हैं।1. बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मौजूदा फॉर्च्यूनर में मिलने वाला 8-इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम अब आउटडेटेड लगने लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई फॉर्च्यूनर में इसकी जगह 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकत...