नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बाजार में नामी कंपनियों के ब्रांडेड उत्पाद खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक्सपायर्ड खाद्य और कॉस्मेटिक सामान को नई पैकिंग में बेचने वाले एक बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। गाजियाबाद निवासी ओमप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जगतपुर की गली नंबर 9बी स्थित उसके गोदाम से करीब एक हजार किलोग्राम एक्सपायर्ड सामान बरामद हुआ है। डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक, गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी एक्सपायर हो चुके उत्पाद बड़ी मात्रा में इकट्ठा करता था। केमिकल से असली एक्सपायरी डेट और बैच नंबर मिटाकर नई फर्जी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी तारीख प्रिंट की जाती थी। इसके बाद उत्पादों की दोबारा पैकिंग कर उन्हें बिल्कुल नए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.