नई पेंशन योजना के विरोध में एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां फूंकी
काशीपुर, अक्टूबर 1 -- काशीपुर, संवाददाता। नई पेंशन स्कीम और यूपीएस के विरोध में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले शिक्षकों ने नई पेंशन योजना का पुतला फूंका। साथ ही एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। गुरुवार को बीईओ कार्यालय में शिक्षकों ने नई पेंशन योजना के विरोध में सांकेतिक रूप से एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाकर काला दिवस मनाया। साथ ही नई पेंशन योजना का पुतला दहन किया गया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपा। एनएमओपीएस जिला अध्यक्ष (महिला) जमुना पटवाल ने कहा कि एक ओर मंत्री, सांसद और विधायक अपने लिए पुरानी पेंशन की व्यवस्था बरकरार रख रहे हैं, जबकि दूसरी ओर 60 वर्ष तक सेवा करने वाले कर्मचारियों को नई पेंशन का झुनझुना दिया गया है। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर आयुर्वेद विवि कर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.