नई पेंशन योजना कर्मचारियों हित में नहीं, पुरानी पेंशन करें बहाल
बागपत, मई 18 -- बागपत। शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रविवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में मंडलीय बैठक का आयोजन किया। विभिन्न जिलों से कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पेंशन विहीन शिक्षक एवं कर्मचारी बैठक में शामिल हुए। वक्ताओं ने नई पेंशन योजना को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताया और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को उठाया। बैठक में संगठन की समस्याओं, सदस्यता अभियान तथा कर्मचारियों को जागरूक करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारी सुभाष तोमर ने बताया कि कर्मचारियों की एकजुटता से ही उनकी मांगों को सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकता है। आगामी दिनों में लखनऊ में प्रस्तावित बैठक को सफल बनाने तथा एमएलसी चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया। संगठन को मजबूत करने और आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.