लखनऊ, अप्रैल 12 -- खालसा सजना दिवस पर सदर गुरुद्वारा में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हुआ। सिख प्रश्नोत्तरी मुकाबला सीनियर एवं जूनियर डिवीजन में करीब 50 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी सिख इतिहास एवं सिख धर्म पर आधारित रही, जिससे बच्चों को अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी प्राप्त हुई। इसके अलावा गुरबाणी पर आधारित कीर्तन मुकाबला भी हुआ, जिसमें जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कीर्तन प्रतियोगिता में निर्णायक दविंदर सिंह रहे। जूनियर डिवीजन (15 साल तक) में प्रथम जसरीत कौर, द्वितीय तनप्रीत कौर व जसलीन रहीं। वहीं, सीनियर डिवीजन (15 से 40 साल) में प्रभगुन कौर प्रथम, जसलीन कौर व गुनवीन कौर द्वितीय और जसमीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर डिवीजन (40 साल से अधिक) में पहले स्थान पर परविंदर कौर, दूसरे पर रविंदर और परविंदर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.