पटना, अप्रैल 10 -- हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का पूरा सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और सुशासन की मिसाल रहा है। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सामाजिक-न्याय, सुशासन के साथ महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पंचायती राज में महिलाओं को व्यापक भागीदारी, शिक्षा और रोजगार के अवसरों का विस्तार तथा समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.