मोतिहारी, मार्च 16 -- रक्सौल,एक संवाददाता। रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य से नई पहल किट का वितरण आशा कार्यकर्ताओं को किया गया। अब ये कार्यकर्ता अपने-अपने पोषक क्षेत्र में नवविवाहित दंपतियों तक यह किट पहुँचाएंगी और उन्हें परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करेंगी।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि अभियान के पीछे की सोच को स्पष्ट करते हुए कहा कि उद्देश्य है कि हर दंपत्ति अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत जिम्मेदारी के साथ करे। उनका मानना है कि 'अनचाहे' नहीं, 'मनचाहे' बच्चे की योजना बनाना ही एक खुशहाल परिवार का आधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...