रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने और पुलिस पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब थाना स्तर पर प्रतिदिन बैठक कर प्रत्येक पदाधिकारी और कर्मी के लिए टास्क ऑफ द डे निर्धारित किया जाएगा। इस व्यवस्था की शुरुआत पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में बैठक कर की। जिसमें थाना के पदाधिकारियों को नई प्रणाली की जानकारी दी गई। नई व्यवस्था के अनुसार सभी थाना प्रभारी प्रतिदिन सुबह थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान लंबित वारंट, कुर्की और सम्मन के निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, आरोपितों का भौतिक सत्यापन, चरित्र एवं पासपोर्ट सत्यापन, सीसीटीएनएस प्रविष्टि, लंबित कांडों के अनुसंधान और निष्पादन...