रांची, दिसम्बर 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। लोयला मैदान में आयोजित आगमन उत्सव सह क्रिसमस मेला का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमें एक-दूसरे को मान-सम्मान देना चाहिए और परस्पर श्रद्धाभाव रखना चाहिए। कहा कि बिना किसी द्वेष के सभी का हाथ पकड़कर हमें साथ चलना है और राज्य के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देना है। उन्होंने सहयोग की भावना पर बल देते हुए कहा कि हम अकेले कुछ नहीं कर सकते, राज्य की प्रगति के लिए सभी का साथ अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि लोगों के चेहरों पर यह खुशी सदैव बनी रहे और उम्मीद जताई कि क्रिसमस मिलन की यह संस्कृति एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ती रहेगी। आर्च बिशप हाउस में क्रिसमस केक काटा इससे पूर्व मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.