नई परंपरा डालने की कोशिश पर पुलिस सख्त, गोला रोड पर ताजिया ले जाने से रोका
शाहजहांपुर, जून 27 -- मोहर्रम के दौरान नई परंपरा डालकर ताजिया को दूसरे मार्ग से ले जाने की कोशिश पर खुटार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए रोक लगा दी। मोहल्ला देवीस्थान में आधी रात बाद पुलिस और तजियादारों के बीच काफी देर तक वार्ता चली, जिसके बाद ताजिया को निर्धारित पुराने मार्ग से निकाला गया। वहीं गांव मोहनपुर में तय मानक से अधिक ऊंचा ताजिया बनाए जाने पर पुलिस ने उसकी लंबाई कम कराई और डीजे वाहन को भी रोक दिया। मोहर्रम को लेकर कुछ दिन पूर्व खुटार थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी, ताजिया पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे और उनकी ऊंचाई भी निर्धारित सीमा के अनुरूप रखी जाएगी। गुरुवार रात मोहल्ला देवीस्थान से ताजिया मुख्य चौराहे तक पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद तजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.