बिजनौर, मार्च 1 -- नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट) को सुदृढ़ और आकर्षक बनाने के अभियान के तहत विभिन्न मार्गों पर नई लाइटों का लोकार्पण किया गया। पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने फीता काटकर और लाइटें जलाकर इनका शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने चक्कर मार्ग के पालिका सीमा क्षेत्र और बुखारा मार्ग पर लगी आधुनिक लाइटों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए चक्कर रोड पर पराग डेयरी से काली मंदिर तक के अंधेरे क्षेत्र को भी अब नई लाइटों से रोशन कर दिया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि पालिका आमजन को बेहतर सुविधाएं देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह बिजनौर नगर पालिका सफाई व्यवस्था में अग्रणी है, उसी प्रकार पथ प्रकाश व्यवस्था में भी...