प्रयागराज, सितम्बर 25 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार ने कारखानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। उत्तर प्रदेश उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा नियमावली के गजट का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रयागराज मंडल के कारखानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आभूषापण-मालिकों व प्रबंधकों से नई नियमावली का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। नियमावली में कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, कल्याण, काम के घंटे, अवकाश, पंजीकरण, लाइसेंस, इलेक्ट्रॉनिक रजिस्टर और रिटर्न आदि के संबंध में प्रावधान किए गए हैं। उप निदेशक कारखाना प्रयागराज संभाग कमल किशोर पांडेय ने बताया कि नियमावली गजट में प्रकाशित होने की तिथि से पूरे प्रदेश में लागू है। आम लोग इसे विभागीय पोर्ट...