भागलपुर, मई 8 -- नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद तीनटंगा जहाज घाट पर पिछले चार दिनों से नाव के जरिए लोगों का आवागमन हो रहा है। पुल पर यातायात प्रभावित होने से अचानक इस घाट पर यात्रियों का दबाव काफी बढ़ गया है। गुरुवार को नई नवेली दुल्हन भी धूप में बालू होकर चचरी के सहारे नाव पर चढ़ने को मजबूर दिखी। रोजाना बड़ी संख्या में लोग नाव के सहारे गंगा पार कर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने घाट पर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी हैं और स्थानीय पुलिस की भी तैनाती की गई है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- ओवरलोड नाव से सफर में आपाधापी, धूप में घाटों पर नौका का इंतजारबुनियादी सुविधाओं का अभाव इसके बावजूद घाट पर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव लोगों के लिए बड़ी समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.