आरा, अक्टूबर 21 -- त्योहारों पर अतिरिक्त वंदे भारत सुविधा दीवाली और छठ पूजा में बिहार लौटने के लिए दो जोड़ी वंदे भारत की मिलेगी सुविधा आरा, निज प्रतिनिधि। नई दिल्ली से बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी सूचना है। आगामी दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच एक जोड़ी अतिरिक्त वंदे भारत स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि रेलवे ने पहले से नई दिल्ली से पटना के बीच हफ्ते में तीन दिन गाड़ी संख्या.02251/52 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल के संचालन की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त अब दूसरी जोड़ी वंदे भारत स्पेशल के परिचालन होने से यात्रियों को अब नई दिल्ली से पटना के बीच हफ्ते में कुल छह दिन इसकी सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार गा...