नई दिल्ली सबसे आगे, दक्षिण-पूर्व सबसे पीछे... जानिए किस जिले में कितने वोटरों तक पहुंचे SIR फॉर्म
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- SIR in Delhi: दिल्ली में मतदाता सूची के SIR अभियान के तहत घर-घर जाकर वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन फॉर्म बांटने का काम तेजी से जारी है। अभियान के पहले सप्ताह में राजधानी के 1,45,10,298 मतदाताओं में से 76,38,417 लोगों तक फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं। यह कुल मतदाताओं का 52.64 प्रतिशत है। हालांकि, जिलों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला है। जहां नई दिल्ली जिला इस अभियान में सबसे आगे है, वहीं दक्षिण-पूर्व दिल्ली सबसे पीछे चल रहा है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के मुताबिक, 30 जून से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 29 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्रत्येक मतदाता को दो-दो एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। एक प्रति मतदाता अपने पास रखता है, जबकि दूसरी भरकर BLO को वापस करनी होती है। इसके लिए किसी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.