नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी के सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन पर 14 गाड़ियों के प्लेटफॉर्म को बदला गया है। इनमें मगध एक्सप्रेस, शिव गंगा एक्सप्रेस, शताब्दी, दुरंतो आदि गाड़ियां शामिल हैं। सोमवार से यह गाड़ियां बदले हुए प्लेफॉर्म से अपनी यात्रा शुरु और समाप्त करेंगी। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य एवं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व भी लगभग एक दर्जन गाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदले जा चुके हैं जबकि लगभग 10 गाड़ियों को दूसरे स्टेशनों पर स्थानांतरित किया जा चुका है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की जानकारी जानकारी के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन राजधानी का सबसे प्रमुख स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन 400 से ज्यादा गाड़ियां आवाजाही करती हैं जिनमें लगभग 5 लाख यात्री सफर करते हैं। लगभग डेढ...