नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रंग बताएंगे प्रवेश का रास्ता
नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली अमित झा यात्रियों को बेहतर प्रवेश सुविधा देने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अनोखा प्रयोग शुरु किया गया है। इसके तहत रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने वाले गेट को कलर कोड दिए गए हैं। अनारक्षित टिकट के यात्रियों को यात्री सुविधा शिविर से प्रवेश मिलेगा जिसे पीला रंग कोड दिया गया है। प्लेटफार्म संख्या 16 जाने के लिए गेट की दिशा हरा रंग जबकि प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 15 तक जाने के लिए नीले रंग से दिशा बताई गई है।
यात्री सुविधा शिविर जानकारी के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन राजधानी का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन 300 से ज्यादा रेलगाड़ियां आवाजाही करती हैं जिनसे 4 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। ऐसे में कई बार यहां यात्रियों की अधिक भीड़ होती है और इसे नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.