नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदले गए, 17 नवंबर तक रहेगा बदलाव
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- त्योहारों के मद्देनजर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने वाली भीड़ को देखते हुए एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के प्लेटफॉर्म में एक माह के लिए बदलाव किया गया। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। यह बदलाव 16 अक्तूबर से लेकर 17 नवंबर तक लागू रहेगा। इसके बाद गाड़ियों को दोबारा उनके पुराने प्लेटफॉर्म पर भेजा जा सकता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 300 से अधिक गाड़ियां आती-जाती हैं, जिनमें औसतन चार लाख यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यहां एक वर्ष से निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते पहाड़गंज दिशा में यात्रियों की आवाजाही प्रभावित है। इससे अजमेरी गेट की तरफ ही ज्यादा यात्री पहुंचते हैं। भीतर के प्लेटफॉर्म पर भीड़ न हो, इस लिए एक दर्जन से अधिक गाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.