नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां तैयार होने वाले स्टेशन पर सुरक्षा के लिए लगभग 1500 एआई से लैस कैमरे लगाए जाएंगे। इनसे स्टेशन के प्रत्येक क्षेत्र की निगरानी होगी। मंत्री ने कहा कि यहां तैनात रहने वाले प्रत्येक कर्मचारी और वेंडर को आईडी कार्ड मिलेगा ताकि अवैध प्रवेश न हो सके। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के समय पर पूरा होने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान पहाड़गंज दिशा में चल रहे निर्माण कार्य की जगह अश्वनी वैष्णव पहुंचे। वहां अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अभी तक कितना कार्य हुआ है और आगे किस तरह से परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.