नई दिल्ली में 20 जून को स्कॉच अवार्ड से सम्मानित होंगी डीएम वर्षा सिंह
हाजीपुर, जून 18 -- हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिले के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि बालिका सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन, वैशाली की ओर से संचालित 'जियो नन्ही परी' का चयन देश के प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2026 के लिए किया गया है। इस उपलब्धि के क्रम में 20 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह को सम्मान ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि इस वर्ष देशभर के केवल 19 जिलों को विभिन्न नवाचारों एवं जनहितकारी पहलों के लिए स्कॉच अवार्ड प्रदान किया जा रहा है। इसमें बिहार से केवल वैशाली जिला का चयन हुआ है। यह सम्मान वैशाली में संचालित 'जियो नन्ही परी' अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उसके सकारात्मक सामाजिक परिणामों की राष्ट्रीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.