नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सोमवार को सड़कों पर भीषण जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं। सबसे बुरा हाल नई दिल्ली क्षेत्र में रहा। इंडिया गेट के पास दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में बार काउंसिल चुनाव के लिए जुटी भीड़ की वजह से इस क्षेत्र मे यातायात व्यवस्था पूरे दिन प्रभावित रही। जिसने उस तरफ रुख किया, वह घंटों जाम में फंसा। कुछ इलाकों में ट्रैफिक लाइट की खराबी और लोगों के बेतरतीब वाहन चलाने की वजह से भी सड़कों पर यातायात बाधित हुआ। यातायात पुलिस ने दिल्ली बार काउंसिल के चुनाव के मद्देनजर शेरशाह रोड को इंडिया गेट और मथुरा रोड की ओर से बंद कर दिया था। साथ ही एडवाइजरी जारी कर लोगों को दूसरे मार्गों से आने-जाने की सलाह दी थी। सोमवार को उस पर अमल करने के बावजूद लोग कई जाम में फंस कर परेशान हुए। बार काउंसिल चुनाव का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.