सिद्धार्थ, सितम्बर 5 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्ध विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। लेखिका एवं शिक्षाविद् अलका पांडेय तथा अपर जिलाधिकारी व प्रभारी अधिकारी पर्यटन डॉ. ज्ञान प्रकाश की ओर से लिखित दो पुस्तकों 'सिद्धार्थनगर : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक' और 'बुद्धपथ : विरासत से वर्तमान तक' का भव्य विमोचन किया गया। इतिहास से वर्तमान और भविष्य की संभावनाओं तक 'सिद्धार्थनगर : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक' में जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं भौगोलिक यात्रा को व्यापक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में पिपरहवा स्तूप, संग्रहालय, बौद्ध विरासत, काला नमक चावल, कृषि, शिक्षा, उद्योग, पर्यटन और विकास सहित विभिन्न पहलुओ...