नई दिल्ली में कई जगह प्रतिबंधों के चलते सड़कों पर लगा जाम, घूमते रहे वाहन चालक
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- -दो से चार किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को लगे डेढ़ से दो घंटे का वक्त लगा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी दलों के सांसदों के संसद भवन से निर्वाचन सदन की ओर मार्च के चलते मंगलवार को नई दिल्ली का बड़ा हिस्सा बैरिकेडिंग के घेरे में रहा। जंतर-मंतर, संसद मार्ग, रायसीना रोड, अशोका रोड समेत कई प्रमुख सड़कों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया। इसका सीधा असर आसपास की सड़कों के यातायात पर पड़ा। रास्ते बंद होने के कारण वाहन चालक एक सड़क से दूसरी सड़क का चक्कर काटते रहे। वहीं, जो सड़कें खुली थीं, उन पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया और दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इस क्षेत्र में जिन लोगों के कार्यालय थे, वह सबसे ज्यादा परेशान हुए। समय से दफ्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.