गोपालगंज, सितम्बर 2 -- गोपालगंज रेलवे ने पर्व-त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए छपरा व सीवान रूट से नई दिल्ली जाने वाली बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया है। अब दोनों ट्रेनें एक दिसंबर तक 88 अतिरिक्त फेरों में अप और डाउन दिशा में चलेंगी। पहले इन ट्रेनों का परिचालन दो दिसंबर तक निर्धारित था। परिचालन विस्तार से सीवान और छपरा रूट के यात्रियों को नई दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिलेगी। दोनों स्पेशल ट्रेनों में कुल 18 कोच लगाए गए हैं। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, एक एलएसएलआरडी, चार शयनयान, पांच वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी और सात वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पांच स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई संचालन अवधि अन्य रूटों पर भी स्पेशल ट्रेन की तैयारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स...